संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिला स्तरीय टीम का चयन तीन अगस्त होगा। इसमें सफल खिलाड़ी पांच अगस्त को मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में शामिल होंगे।
यह जानकारी क्रीडाधिकारी रवि निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग बालिका प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला स्टेडियम में तीन अगस्त को सुबह दस बजे से ट्रायल होगा। इसमें सफल खिलाड़ियों को पांच अगस्त को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले ट्रालय में शामिल होने का मौका मिलेगा।
मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 13 से 18 अगस्त तक बुलंदशहर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आयु के लिए हाईस्कूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज कलर फोटो और शपथ पत्र के साथ इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।