पडरौना। बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में शुक्रवार को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं ने विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने पांचवीं शताब्दी की लेटी बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और ऐतिहासिकता व प्राचीनता से परिचित हुए। पहुंचे लोगों ने रामाभार स्तूप, मांथा कुंवर मंदिर,थाई मंदिर,वर्मी मंदिर सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण किए उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। संवाद