पटहेरवा /उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा कनक में पांच अप्रैल की शाम आई बरात से बोलेरो चोरी हो गई। बोलेरो मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग गांव निवासी अमित कुमार यादव ने पटहेरवा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पांच अप्रैल की शाम बंजारी पट्टी से बरात लेकर पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक आए थे। रात के 9 बजे गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर लाॅक करके पानी पीने चले गए। वापस आए तो गाड़ी गायब थी। अगल-बगल पूछताछ करने और काफी खोजबीन के बाद भी गाड़ी का पता नहीं चला तो इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दिया। फिर पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है।