फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चंडीगढ़ से आया युवक का शव, मचा कोहराम

Sun, 28 Jun 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव मीर बिहार के नरायन गुप्ता (32) की चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव पैतृक गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। नरायन गुप्ता पुत्र छोटे लाल गुप्ता चंडीगढ़ में रहकर व्यवसाय करता था। 23 जून को वह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। चंडीगढ़ एम्स में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह एंबुलेंस से युवक का शव गांव आते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। उसका एक पुत्र और एक पुत्री है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें