मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पटेरिया आबादकारी गांव से सात दिनों से लापता 60 वर्षीय दुलारी देवी का शव मंगलवार दोपहर को मिला। शव बेतिया गांव के ठोरी मोड़ के पास जुड़वनिया नाला में पुलिया के पास पानी में उतराया मिला। वह बुधवार की सुबह से घर से लापता थीं। परिजनों के अनुसार, दुलारी देवी मंदबुद्धि थीं और उनकी तलाश जारी थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गांव के लोगों ने नाले में शव देखा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। संवाद