फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर से लापता बुजुर्ग का नहर में मिला शव

Mon, 22 Jun 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तीन दिन से लापता कोतवाली क्षेत्र के जंगल बेलवा गांव के 60 वर्षीय सत्यनरायण कुशवाहा का शव रविवार को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बड़ी नहर में सिसवा रेगुलेटर के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सत्यनरायण कुशवाहा 18 जून को अचानक लापता हो गए। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रविवार को सिसवा रेगुलेटर में शव फंसे होने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी गंडक से उसे निकलवाया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें