कप्तानगंज। क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। बोदरवार व लक्ष्मीगंज को नगर पंचायत बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। वहीं कप्तानगंज नगर पंचायत में भी 12 और गांव को शामिल किया जा सकते है। राजस्व टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है। यह जिले स्तर से जिलाधिकारी द्वारा शासन को भेजी जाएगी। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को शहर की सुविधा मिलेगी। अगर बोदरवार और लक्ष्मीगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिला तो लोगों को शहर की तरह से बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाएं मिल जाएंगी। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने 24 फरवरी को सदन में अपने संबोधन में बोदरवार और लक्ष्मीगंज को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की थी। जिसने लक्ष्मीगंज को नगर पंचायत बनाने को लेकर शासन को तहसील प्रशासन द्वारा रिपोर्ट भेज दिया गया है। वहीं बोदरवार नगर पंचायत बनाने व कप्तानगंज की सीमा विस्तार के लिए रिपोर्ट तैयार हो रहा है। जिले स्तर से भी राजस्व टीम नियुक्त कर इसपर खाका तैयार कराया जा रहा है। राजस्व टीम इस रिपोर्ट को जिलाधिकारी सौपेगी। इसके बाद जिलाधिकारी इसे शासन स्तर पर भेजेंगे।