संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। बुद्धा घाट के पास कुछ मनबढ़ युवकों ने हिरण्यवती नदी में नौकायन के लिए रखी नाव को मंगलवार की देर रात क्षतिग्रस्त कर पानी में पलटकर डूबा दिया। इनकी पूरी गतिविधि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) की तरफ से बुद्धा घाट पर हिरण्यवती नदी में नौकायन का संचालन होता था। बीच में नदी में पानी सूखने से नौकायन बंद हो गया। बरसात में पानी हुआ, तो नदी जलकुंभी से पट गई थी। डीएम उमेश मिश्र ने नदी में जलकुंभी की सफाई कराने का संज्ञान लेकर बीते दो अक्तूबर को वृहद सफाई कराया। उसी दौरान नाव की सफाई कर नदी के पानी में नाव उतारे गए।
सफाई कर नाव नदी में ही किनारे पर लगे लोहे के खंभे से बांध दिया गया था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे छह से अधिक मनबढ़ युवक बुद्धा घाट पर पहुंचे। उन्होंने खंभे से बंधे नाव को सीढ़ी से बार-बार इधर-उधर कर तोड़ने का किया। फिर पानी में नाव पलट कर पानी में डुबो दिया। नाव पलटने के बाद युवक वहां से भाग गए। हालांकि सुरक्षा को लेकर बुद्धा घाट पर शिफ्टवार पालिका परिषद कुशीनगर के कर्मचारियों की तैनाती है। सवाल यह है कि रात में नौ बजे के समय किसकी तैनाती थी, वह मौके से कहां गायब था।
000000
नाव पलटने की घटना किसी शरारती तत्वों ने किया होगा। घटना की पूरी जानकारी नहीं है। सुरक्षा में लगे पालिका कर्मियों से घटना की जानकारी ली जाएगी। जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद कुशीनगर