फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा..

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा : जिले के 178 केंद्रों पर शामिल होंगे 119370 परीक्षार्थी
विज्ञापन

- वर्ष 2023 की परीक्षा में पंजीकृत हैं हाईस्कूल के 67674 और इंटर के 51696 परीक्षार्थी
- डबल लॉक में रखा जाएगा प्रश्नपत्र, परीक्षा की होगी ऑनलाइन निगरानी
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी घोषित करने के बाद अब परीक्षा कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। जिले में कुल 178 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 119370 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को मिलने वाले प्रश्न पत्र डबल लॉक में रखे जाएंगे। बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
कुशीनगर जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और स्ववित्तपोषित 254 समेत कुल 328 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें वर्ष 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 67674 और इंटर के 51696 परीक्षार्थी समेत कुल 119370 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड की तरफ से परीक्षा की समय सारणी घोषित होने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा की सुचिता बनाए रखने से संबंधित अन्य तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी परीक्षा केंद्रों पर मिले प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में बने डबल लॉकर में रखा जाएगा, जिसकी 24 घंटे निगरानी की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा की निगरानी लाइव टेलिकास्ट के जरिए की जाएगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है। इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा के प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में रखा जाएगा। इसके अलावा परीक्षा की लाइव निगरानी की जाएगी।
रविंद्र सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें