तमकुहीरोड। पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बीएलओ पारदर्शिता व निष्पक्षता से कार्य करें। यह मतदाता हितों का मामला है। इसलिए इस कार्य में शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त बातें बुधवार को सेवरही के ब्लाॅक सभागार में तहसील प्रशासन की ओर से आयोजित बीएलओ के प्रशिक्षण शिविर में एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्य शुरू होने वाला है। इसमें बीएलओ को तीन प्रपत्र दिए जाएंगे, जिसमें नए मतदाता जोड़ने, विलोपन करने और त्रुटि सुधार आदि कार्य सभी बीएलओ निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ करें, क्योकिं यह मतदाता हितों से जुड़ा मामला है। संवाद