फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाक से आए खून तो नजरअंदाज न करें, चली जाएगी आंखों की रोशनी

Mon, 24 Apr 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में अक्सर आ रहे हैं ऐसे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अगर नाक से एकाएक खून आने लगे तो सावधान हो जाएं। क्योंकि यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। लगातार कई दिनों से खून गिरने से शरीर में कमजोरी के साथ ही आंख की रोशन भी जा सकती है। चिकित्सक इसे मौसम का असर बता रहे हैं।
जिला अस्पताल के नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एनपी सिंह के पास इस बीमारी से पीड़ित लगभग लोग आ रहे हैं। इसमें 15 वर्ष तक की आयु वाले अधिक हैं। बचाव और समय से दवा से इस बीमारी से बचा जा सकता है। यह चिकित्सक सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ कई प्रकार की बीमारी का लोग शिकार होते हैं। जब से मौसम तल्ख हुआ है और गर्मी बढ़ी है, मौसमी बीमारी के शिकार लोगों की संख्या में एकाएक वृद्धि हो गई है। मौजूदा समय में नाक से खून आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। ईएनटी में आने वाले हर मरीज का यही कहना है कि साहब पहले उनके साथ कभी ऐसा नहीं हुआ है, बैठे थे, नाक में खुजली हुई या फिर एकाएक छींके। इसके बाद खून आ गया है। खून भी अधिक गिर रहा है। ऐसा एक बार नहीं कई बार हो रहा है। अमूमन यह शिकायत अधिकांश मरीजों की है।
अप्रैल माह के शुरू होने के बाद से यह बीमारी बढ़ी है। डॉक्टरों के मुताबिक प्रतिदिन कम से कम 10 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें पांच से 15 वर्ष के बच्चों की संख्या अधिक है। उन्हीं को यह समस्या हो रही है। इसे लगातार नजर अंदाज करने से खून गिरेगा, जिससे शरीर तो कमजोर होगा ही, आंख की रोशनी पर भी असर पड़ेगा। इसलिए इस प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक के पास जाएं।
विज्ञापन


00000
यह करें बचाव
जिला अस्पताल के नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि गर्मी और पछुआ हवा के चलने के कारण नाक और मुंह दोनों तेजी से सूख रहा है। इसलिए हमेशा बच्चों को पानी पिलाते रहे हैं। समय-समय पर उनका मुंह धुलते रहें। यह ध्यान दें कि इस मौसम में नाक में खुजली जरूर होगी तो बच्चों को सलाह दें कि वह नाक में उंगली न करें। इसके साथ नेजल ड्रॉप का प्रयोग करें। जिससे नाक अंदर से सही रहे। अगर एकाएक खून आने लगे तो डरें नहीं, लेकिन उसे नजरअंदाज भी न करें। क्योंकि एक बार गिरना शुरू हुआ तो समय से दवा नहीं हुई तो कई बार गिर सकता है। इसलिए दवा जरूर कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें