कसया। निरंकारी गुरबचन सिंह की स्मृति में सोमवार के कसया नगर के संत निरंकारी सत्संग भवन में निरंकारी संत समागम की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा। इस शिविर में 279 लोगों ने रक्तदान किया।
संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से देश भर की सभी शाखाओं में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। कसया में 279 लोगों ने रक्तदान किया। इससे पहले रक्तदान शिविर का उद्घाटन विधायक पीएन पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। निरंकारी मिशन का यह कार्य प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। इस दौरान व्यवस्थापक कमलेश मणि त्रिपाठी, राकेश, अनिल राय, ज्ञानेंद्र, अमिताभ आदि मौजूद रहे।