फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शव रखकर लगाया जाम, बालू लदे वाहनों पर रोक की मांग

Sun, 16 Jun 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम शव पहुंचा तो गांव वालों ने शव रखकर जटहां-पखनहा मार्ग पर जाम लगा दिया। वे गांव के रास्ते बालू लेकर जाने वाले मालवाहकों पर रोक लगाने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से वार्ता कर जाम खत्म कराया। इसके चलते डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सड़क जाम की सूचना पर जटहां थाना के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी पहुंचे। सड़क जाम किए लोगों से पुलिस ने कई बार बात की। लेकिन नाराज लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने गांव के रास्ते बालू लदे वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग 7:30 बजे जाम खत्म किए।इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि लोग सड़क जाम किए थे। इस मामले में अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर लिया गया है। गांव के रास्ते बालू लेकर आने वाले वाहनों पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें