गुरवलिया बाजार। जिला युवा कल्याण विभाग की तरफ से 19 दिसंबर को बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर स्थित शनीचरी खेल परिसर में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी बीईओ देवमुनी वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें पुरूष और महिला वर्ग की अलग-अलग एथिलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिता होगी। संवाद