रामकोला। भारतीय किसान यूनियन (अ) की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ई-मेल के माध्यम मांग पत्र भेजकर लक्ष्मीगंज चीनी मिल शुरू कराने की मांंग की है। इस जनपद में नकदी फसल गन्ना है और किसान इसी के सहारे बच्चों की पढ़ाई, दवाई, शादी-विवाह के साथ-साथ अन्य सभी जरूरतों को पूरा करता है। उन्होंने चीनी मिल शुरू करने के लिए प्रयास करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शुगर कार्पोरेशन लिमिटेड की लक्ष्मी गंज बंद चीनी मिल को चलवाने के लिए आठ वर्षों से किसान संघर्षरत हैं मगर डबल इंजन की सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी। संवाद