फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मठाधीश-माफिया के बयान किया विरोध

Sun, 15 Sep 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रविंद्रनगर में विरोध प्रदर्शन किया। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मठाधीश माफिया बयान पर नाराजगी जताते हुए उनका पुतला जलाया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भारत की भूमि ऋषि मुनियों और संतों की तपोभूमि है। ऐसे में एक विशेष समुदाय को खुश करने और अखबारों मे सुर्खियां बटोरने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव का यह बयान घोर निंदनीय है। भाजपा इस बयान की घोर भर्त्सना करती है। उन्होंने हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। प्रदर्शन को पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय आदि ने संबोधित कर सपा मुखिया व पूर्व सीएम के बयान की निंदा की।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, भाजयुमो जिला संयोजक शैलेंद्र कुमार तिवारी, कन्हैया गोंड, हरिशंकर राय, आकाश सिंह, नवनीत तिवारी, गौरव तिवारी, विकाश दीक्षित, सोनू मद्धेशिया, अरुण पांडेय, किशन कुशवाहा, धवल जायसवाल, अरुण राय, सत्यम पाठक, सुमित चौहान, सचिन जायसवाल, सतीश, आदित्य, उज्ज्वल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें