पडरौना। रविंद्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में शनिवार की सुबह दस बजे से जिला कार्यसमिति की बैठक होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद्र मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह और जिला प्रभारी रमेश सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। संवाद