फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हनुमान इंटर कॉलेज में भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी

Fri, 20 Sep 2024 06:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। इसमें पीएम के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे प्रसिद्ध नेताओं में शामिल हैं। प्रधानमंत्री युवा, महिला, किसान और मजदूर को ध्यान में रखकर काम करते हैं। भाजपा केवल राजनीति करती है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के कार्याें को भी आगे बढ़ाती है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित यह प्रदर्शनी राष्ट्र के लिए समर्पित है। यह प्रदर्शनी दो अक्तूबर तक चलेगी। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग सदस्य फूलबदन कुशवाहा, प्रबंधक मनोज सारस्वत आदि ने संबोधित किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार शुक्ल ने किया।
इस दौरान सुदर्शन पाल, विवेकानंद शुक्ल, विश्वरंजन कुमार आनन्द, रमेश मिश्र, ओमप्रकाश गुप्ता, रामानुज मिश्र, राधेश्याम गुप्ता, रामजीत चौहान, महेश रौनियार, नवनीत तिवारी, देवेश मिश्र, विष्णु जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से बृहस्पतिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों को स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी धनंजय कुमार, सुनील कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें