पकवा इनार। शनिवार की सुबह भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में रामाभार स्तूप के बगल बुद्धा घाट स्थित हनुमान मंदिर परिसर की सफाई हुई।
जिलाध्यक्ष चंद्रपभ्रा पांडेय ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में राम लला विराजमान होंगे। इस शुभ अवसर को उत्सव व उल्लास के माहौल में मनाया जाएगा। इसके लिए घर से लेकर देवालयों तक विभिन्न तरह के धार्मिक उत्सवों व अनुष्ठान वैदिक मंत्रों के बीच गूंजेंगे। जिला महामंत्री रुपम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से देवी-देवताओं के मंदिरों व स्थलों की सफाई की जा रही है। इस मौके पर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ समेत विविध आयोजन होंगे। इस दौरान विंध्यवासिनी मिश्र, सुगंधा सिंह, अंजली मौर्य, द्रोपती, सुमन, रीता, सरिता, मनोरमा आदि मौजूद रहीं।