फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा नेताओं ने चलाया वाल पेंटिंग अभियान

Mon, 22 Jan 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाल पेंटिंग अभियान चलाया। कमल का चिह्न बनाकर लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


नगर के राधा कृष्ण कालोनी में दीवार पेंटिंग अभियान शुरू करते हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस बार भी उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए संकल्प लिए हैं। उन्होंने कहा कि वाल पेंटिंग अभियान लोगों से जुड़ने का साधन है। केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ता का दायित्व है। इस दौरान रवि सोनी, पप्पू सोनी, संतोष श्रीवास्तव, चंदन जायसवाल, शमसेर मल्ल, प्रिंस प्रताप सिंह, गुड्डू मल्ल, प्रदीप, क्वाईन मिश्रा, अभिषेक बंका, अतुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।



तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, तमकुहीराज कस्बा के वार्ड नंबर दो के बूथ संख्या 213 में भाजपा नेता धनंजय राय ने पर वॉल पेंटिंग की। वॉल पेंटिंग में एक बार फिर मोदी सरकार के नारे के साथ किया। अभियान की शुरुआत कस्बे में पांच दीवारों पर भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल बनाकर की गई। इस दौरान केशव पांडेय, आनंद मिश्रा, रामाशीष मिश्रा, विनोद सिंह राजपूत, अभिषेक आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें