फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा नेता को मिली धमकी, लखनऊ में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता को मिली धमकी, लखनऊ में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पडरौना। कुशीनगर के रहने वाले एक भाजपा नेता को शनिवार की दोपहर में व्हाट्सएप मैसेज भेजकर और वीडियो कॉल करके धमकी दी गई है। भाजपा नेता की तहरीर पर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह चार बजे लखनऊ से व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक ओपी मिश्रा तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बेनीभार पहुंचे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1.20 पर उन्हें व्हाट्सएप एप पर वीडियो कॉल कर धमकाया गया। फोन करने वाले व्यक्ति ने ओपी पर भाजपा छोड़कर विपक्षी दल को ज्वाइन करने के लिए कहा। भाजपा नेता के मना करने पर आरोपी ने देश विरोधी नारे लगाए। इसके बाद करीब 1.29 पर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया। इसमें आरोपी ने ओपी मिश्रा के परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात लिखी है। हजरतगंज के थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि ओपी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें