फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा नेता ने धरनास्थल पर सुरक्षा मुहैया कराने की एसपी से की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम पर है धमकी देने का आरोप
विज्ञापन


पडरौना। साहब! मेरी जान को खतरा है। कसया में धरने के दौरान सुरक्षा मुहैया कराई। यह बात भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रियेश गोंड ने एसपी को ज्ञापन सौंपते समय कही।
कसया तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रियेश गोंड धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसकी जानकारी होने पर एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह ने धरना समाप्त करने के लिए कहा था। उन्होंने एसडीएम पर धमकी देने का आरोप लगाया और धरना के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उनका आरोप था कि एसडीएम और हलका लेखपाल उनकी बहन का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने धरना के दौरान उनकी तरफ से हमला किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने मांग किया कि धरनास्थल पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में लेखपाल निलेश रंजन राव ने बताया कि प्रियेश अपनी विवाहित बहन का जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, जबकि उनकी बहन का ससुराल मेरे हलका क्षेत्र में नहीं आता है। इसलिए दूसरे पटल पर जाने को कहा गया। सुरक्षा के मामले में उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह ने बताया कि परेशान करने की और हमला करने का बातें निराधार हैं। प्रियेश को समझाया गया कि आप विवाहित बहन के जाति प्रमाण पत्र आवेदन के लिए सही पटल का प्रयोग करें। फिलहाल मामला एक ही तहसील क्षेत्र का है, इसलिए संबंधित क्षेत्र के हलका लेखपाल को इस मामले में निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें