फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंगल बाजार में सभासद प्रतिनिधि के साथ अमंगल

Thu, 06 Jul 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में दौड़ाकर युवकों ने पीटा, सिर फूटा, जबड़ा टूटा, मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

मोबाइल पर कहासुनी के बाद बिगड़ी बात, पुलिस को तहरीर का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज कस्बे के मंगल की बाजार में कुछ युवकों ने बुधवार को भाजपा नेता रमेश मोदनवाल की पिटाई कर दी। अचानक हुई मारपीट से बाजार में भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से घायल नेता का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। विवाद की वजह मोबाइल पर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है।
कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर दस शिव मंदिर निवासी भाजपा नेता और सभासद प्रतिनिधि रमेश मोदनवाल करीब 48 वर्ष के हैं। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कस्बे के मंगल की बाजार में लगभग छह की संख्या में युवक पहुंचे। हॉकी-डंडे से पिटाई करने लगे। मारपीट होते देखकर लोग दुकानों का शटर बंद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचेत पड़े रमेश को लोग कप्तानगंज सीएचसी पर ले गए। उनके सिर, पैर और जबड़े में गंभीर चोटें होने के कारण डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की मानें तो भाजपा नेता और कस्बे के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर मोबाइल पर कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर मारपीट हुई है।
कप्तानगंज के थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मौके पर पुलिस गई थी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें