फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी तंत्र और जाति तंत्र को खत्म करना भी भाजपा संगठन का उद्देश्य : डॉ. महेंद्र सिंह

Sun, 20 Aug 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुशीनगर में जिला पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते प्रदेश के पूर्व जल शक्ति मंत्री डा
विज्ञापन
फोटो है।-
विज्ञापन

कुशीनगर में जिला पंचायत सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन बोले प्रदेश के पूर्व जलशक्ति मंत्री
प्रशिक्षण में प्रदेश के 12 जनपदों के जिला पंचायत सदस्य कर रहे प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने शनिवार को कुशीनगर में कहा कि लाठी तंत्र और जाति तंत्र को खत्म करना भी भाजपा संगठन का उद्देश्य है। भाजपा के हर कार्यकर्ता को राष्ट्र प्रथम का भाव रखना चाहिए। ग्रामराज से रामराज की स्थापना भाजपा का संकल्प हैं। भाजपा मूल्यों की राजनीति करती है। इसीलिए आज दुनिया में भारत का तिरंगा झंडा फहरा रहा है।
डॉ. महेंद्र सिंह कुशीनगर के एक होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पूर्व जलशक्ति मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रथम सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में भारतीय जनता पार्टी के इतिहास विकास और पंचनिष्ठाओं पर विस्तार से विषय रखते हुए प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण कुशीनगर की ऐतिहासिक स्थली पर हो रहा है। दुनिया कुशीनगर आना और देखना चाहती है। भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली दिव्य और पवित्र है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव की चिंता कर रहे हैं। पंचायतों के उत्थान की बात हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी की मंशा के अनुसार ही भाजपा देश भर में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदीजी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर ग्रामोदय के माध्यम से देश का उदय करने का संकल्प लिया है। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की उपलब्धियों को बताया और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में चार सौ से पार का लक्ष्य लेना है। प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि हर पंचायत प्रतिनिधि अपने पंचायत को सर्वश्रेष्ठ बनाए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण का उद्देश्य बताया। मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित मंचासीन जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, सांसद विजय कुमार दुबे, जिला प्रभारी रमेश सिंह का पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। संचालन क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी ने किया।
इस अवसर पर वर्ग प्रमुख जनार्दन प्रसाद गुप्ता, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, अजय सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, संयोजक मीडिया संपर्क विभाग सिद्धार्थ शंकर पांडेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, डॉ. पंकज सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, अवधेश प्रताप सिंह, संतोष दत्त राय, नंद किशोर नाथानी, बलराम यादव, चंद्रप्रभा पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन आनंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अनूप गुप्ता बोले- भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा दल
जिला पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने भाजपा की कार्यप्रणाली को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने संगठन में संवाद और संपर्क को आधारभूत बताते हुए कहा कि यही विशेषता भाजपा को अन्य दलों से अलग करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व की मंशा है कि भारतीय जनता पार्टी अब वहां भी पहुंचे, जहां नहीं है।
विज्ञापन



इन जिलों के जिला पंचायत सदस्य हो रहे प्रशिक्षण में शामिल
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिले कुशीनगर, गोरखपुर जिला, गोरखपुर महानगर, महराजगंज, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, लालगंज, मऊ, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग ले रहे हैं। रविवार को इस प्रशिक्षण का समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें