पडरौना। शहर के जटहां रोड स्थित एक होटल में रविवार को सपा की तरफ से पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई। इसमें सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रामभुआल निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने आरक्षण के नाम पर निषाद समाज को सिर्फ ठगा है। सही मायने में शोषित वर्ग की महिला वीरांगना फूलन देवी ही थीं। उन्होंने अपने परिवार व समाज पर हुए जुल्म का बदला लेने के लिए हथियार उठाया। कार्यक्रम को पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विक्रमा यादव, विजेंद्रपाल उर्फ बबलू यादव, राजेश प्रताप बंटी राव, मुन्ना यादव, मधुरश्याम राय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पूर्व विधायक कासिम अली, डॉ. पीके राय, बनारसी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी, उदयनारायण गुप्ता, चंद्रप्रकाश यादव, कैसर जमाल टीटू, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।