फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

Fri, 14 Jul 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविंद्रनगर में विरोध प्रदर्शन कर बिहार सीएम का जलाय पुतला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रविंद्रनगर में विरोध प्रदर्शन कर बिहार के सीएम का पुतला जलाया। भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा मार्च के दौरान बृहस्पतिवार को हुए लाठीचार्ज में भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत की जानकारी मिलने से नाराज थे।
जिला महामंत्री संतोष दत्त राय और सुदर्शन पाल की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार भाजपा ने बृहस्पतिवार को शिक्षकों की नियुक्ति और 10 लाख लोगों को नौकरी देने के मामले में विधानसभा में मार्च निकाला था। बिहार पुलिस मार्च को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाईं।
विज्ञापन

इसमें भाजपा के कई सांसदों, विधायकों को चोट लगी है। लाठी चार्ज के दौरान जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पटना में कल भाजपा के शांतिपूर्ण पैदल मार्च पर महागठबंधन की सरकार की कार्रवाई निंदनीय है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, अमित राय, मनीष विश्वकर्मा, जनार्दन मद्धेशिया, अरुण राय, अश्विनी सिंह चंदेल, शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें