फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए बांटी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए बांटी जिम्मेदारी
विज्ञापन

- भाजपा ने प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को भाजपा की तरफ से नगर पंचायतों के प्रभारी और संयोजकों की घोषणा की गई।
जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने बताया कि निकाय चुनाव को सुनियोजित तरीके से संपन्न कराकर जीत का लक्ष्य पूरा करने के लिए नगर पंचायतों के चुनाव प्रभारी और संयोजकों की घोषणा की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की सूची के अनुसार खड्डा नगर पंचायत के लिए प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक जयप्रकाश उपाध्याय को प्रभारी और मनोनीत सभासद प्रिंस मद्धेशिया को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

रामकोला नगर पंचायत के लिए प्रवासी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक मार्कण्डेय शाही को प्रभारी और मनोनीत सभासद राजेश मिश्र को संयोजक, कप्तानगंज नगर पंचायत के लिए पूर्व चेयरमैन डॉ. निलेश मिश्र को प्रभारी और पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्र को संयोजक, सेवरही के लिए जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश राय प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष रमेश उर्फ ओसियर सिंह संयोजक बनाए गए हैं।
नवगठित दुदही नगर पंचायत के लिए पूर्व विधायक दीपललाल भारती को प्रभारी और मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह को संयोजक बनाया गया है। इसी तरह सुकरौली नगर पंचायत के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र को प्रभारी और रेहड़ी पटरी प्रकोष्ठ संयोजक रामप्रवेश कश्यप को संयोजक, तमकुहीराज नगर पंचायत के लिए जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी को प्रभारी और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष के अजय राय को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

नवगठित छितौनी नगर पंचायत के लिए पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरिशंकर राय को प्रभारी और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल को संयोजक, फाजिलनगर नगर पंचायत के लिए पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी को प्रभारी और मंडल महामंत्री दुर्गेश सिंह को संयोजक बनाया गया है। नवगठित मथौली नगर पंचायत के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र को चुनाव प्रभारी और मंडल उपाध्यक्ष रामधनी को चुनाव संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें