फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दरवाजे से बाइक चाेरी

Mon, 26 Jun 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे के स्वर्ण नगर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के दरवाजे से रविवार की रात बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बे के स्वर्ण नगर निवासी राजेश कुमार वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि राेज की तरह रविवार की शाम दरवाजे पर बाइक रखकर सोने चले गए। सोमवार की सुबह जगे तो बाइक वहां से गायब थी। इस संबंध में सेवरही पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें