फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Mon, 10 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर रविवार को देर शाम करीब सात बजे बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं पहना था। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव पिपरा निवासी 26 वर्षीय चंदन कुमार पुत्र स्वामीनाथ निषाद गोरखपुर जिले के भटहट बाजार से अपने घर जा रहा था। अभी गांव सेंदुरिया विशुनपुर के टोला गुदरहिया के पास पहुंचा था कि गन्ना लदी ट्राॅली को ओवरटेक करते हुए जगदीशपुर बरडीहा की तरफ से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने के कांस्टेबल अमित कुमार व गुड्डू राजभर मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को जगदीशपुर बरडीहा निजी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें