फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 21 Aug 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजहना के समीप किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसको मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक राखी बंधवाकर बहन के घर से लौट रहा था।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भलुही निवासी रवि निषाद (25) पुत्र छोटू निषाद सोमवार की देर शाम गोरखपुर के जटेपुर में रहने वाली अपनी बहन से राखी बंधवाकर वापस घर लौट रहे थे। अभी वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मुजहना के समीप ही पहुंचे थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। रवि निषाद की छह माह की बच्ची है। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें