फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 08 Sep 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के चखनी-टड़वा मार्ग पर ग्राम गोसाई पट्टी के सामने शनिवार को सेवरही से घर जा रहे युवक को अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे सीएचसी तमकुही ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर युवक के परिजन सीएचसी पहुंच गए। हादसे के बाद पिकअप लेकर भाग रहे चालक को गांव वालों ने दाहूगंज बाजार से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ निवासी अनिरुद्ध जायसवाल के दो बेटों में आदित्य छोटा था। तमकुही रोड से घर आते समय वह गोसाई पट्टी गांव के सामने पहुंचा था कि उसी समय तेज गति से आ रहे पिकअप ने आदित्य की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। आदित्य सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। तभी पिकअप का पहिया उसके सीने और गर्दन पर चढ़ गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अगल-बगल के लोगों ने उसे सीएचसी तमकुही भेजवाया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें