पडरौना(कुशीनगर)। कोतवाली के मिश्रौली पुलिस चौकी के पास शनिवार की देर शाम बाइकसवार सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद यादव (59) को दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवड़ी डीह निवासी सच्चिदानंद यादव सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती कुशीनगर पुलिस लाइन में थी। शनिवार को पुलिस लाइन से मंदिर पूजा करने जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक इसी महीने सच्चिदानंद यादव सेवानिवृत्त होने वाले थे।