फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, 45 पेटी अवैध शराब बरामद

Fri, 15 Mar 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। बाइक सवार शराब तस्कर को पुलिस ने 45 पेटी अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। गन्ने के खेत में शराब छिपाकर युवक बाइक से बिहार में पहुंचा रहा था। पुलिस की पूछताछ में युवक अपने साथियों का भी नाम बताया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। होली त्योहार नजदीक आते ही शराब तस्करी तेज हो गई है। इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। गांवों की पगडंडियों के रास्ते तस्कर बाइक से शराब की तस्करी अब शुरू कर दिए हैं। तरायासुजान पुलिस ने बाइक सवार युवक को 15 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार युवक बाइक से शराब लेकर बिहार जा रहा था। इसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत में छिपाए गए 30 पेटी और शराब बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान गांव निवासी गुड्डू कुमार के रूप में किया। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया के केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बार्डर से जुड़े गांवों पर पुलिस नजर रख रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें