फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला की छीनी चेन

Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बाइक सवार बदमाश वीर अब्दुल हमीद नगर में महिला के गले की चेन छीनकर भाग गए। घटना बुधवार दोपहर में हुई। उस वक्त महिला दरवाजे पर बैठकर धूप सेंक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर-12 वीर अब्दुल हमीद नगर के नवनीत पांडेय ने बताया कि बुधवार दोपहर को उनकी मां निर्मला दरवाजे पर बैठी थी। ठंड होने के कारण आसपास की कुछ महिलाओं के साथ धूप में बैठकर बाचतीत कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन खींचकर भाग गए। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। लेकिन इसके पले बदमाश आंखों से ओझल हो गए थे। नवनीत ने बताया कि चेन की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। एसएचओ कसया गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी है। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली हैं। पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें