उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर मोगलपुरा चौराहा के पास एक युवक को बाइक से ठोकर मार कर भाग रहे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से चारो घायल युवकों को एंबुलेंस से सीएचसी फाजिलनगर भेजा गया। पटहेरवा के गांव मोगलपुरा निवासी युवक फिरोज उर्फ बुलट अंसारी (30) सुबह करीब साढ़े नौ बजे चाय पीने मोगलपुरा चौराहा पर सड़क पार कर रहा थे। तभी तुर्कपट्टी के तरफ से आ रहे बाइक ने ठोकर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि घटना के बाद बाइक सवार युवक बाइक लेकर भागने लगे। बाइक असंतुलित होकर सड़क पर ही गिर गई। जिससे बाइक पर सवार योगेंद्र यादव (26), कमल सैनी (25) व एजाज अंसारी (28) निवासी चन्द्रोंटा थाना तुर्कपट्टी भी गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने चारों घायलों को एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी फाजिलनगर भेजवा।