मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के चौराहे पर मंगलवार की देर शाम एक बाइक सवार ने बात कर रहे एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग गया। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गांव के नरेंद्र तिवारी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वे गांव के चौराहे पर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने उनका मोबाइल छीनकर भाग गया। इस संबंध में एसओ आलोक यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी।