फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर

Thu, 04 Dec 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे कार की ठोकर से बाइक सवार 28 वर्षीय युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों की मदद से कार चालक ही निजी साधन से घायल युवक को इलाज के लिए पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। बाइक चालक हेल्मेट नहीं पहना था। गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के गांव हेमछापर निवासी विजय कुमार (28) बाइक पर सवार होकर बिना हेल्मेट पहने अपने ननिहाल अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव घोघरा से घर के लिए जा रहा था। वह अभी सेंदुरिया ईंट भट्ठे के पास नव निर्मित जीओ पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा था कि पिपराइच की तरफ से आ रही कार से ठोकर लगने से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को टेंपो में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें