तमकुहीराज। हाईवे स्थित गाजीपुर बैरियर के पास मंगलवार की देर रात घर लौट रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तरयासुजान थाना क्षेत्र के माधोपुर खुर्द निवासी विजय श्रीवास्तव (40) बाइक से घर जा रहे थे। गाजीपुर बैरियर के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। लोग उन्हें एनएचएआई की एंबुलेंस से सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया। वह हेलमेट नहीं पहने थे। संवाद
दो बाइक की टक्कर में दो घायल
मथौली। कस्बा के एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार को दो बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को मथौली सीएससी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। बुधवार को कप्तानगंज के सरदार पटेल नगर निवासी संगम सिंह (22) कप्तानगंज-हाटा मार्ग के रास्ते मथौली आ रहे थे। उसी दौरान हाटा की तरफ जा रहे कप्तानगंज के गौनरिया निवासी आदित्य वर्मा (17) की बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें मथौली सीएससी ले गए। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर ले गए। पडरौना के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची दोनों बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेजवाई। संवाद
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग घायल
खड्डा। थाना क्षेत्र के बहोरछपरा गांव के पास बुधवार की शाम दो बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें भजन छपरा निवासी जलालुद्दीन (57) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार मौका पाकर घटना स्थल से भाग गया। मौजूद लोग घायल को तुर्कहा सीएचसी भेजवाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। संवाद