फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाजिलनगर ओवरब्रिज पर हादसे में बाइक सवार की माैत

Wed, 08 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। हाईवे स्थित फाजिलनगर ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात रात तमकुहीराज से कसया की तरफ जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक अकेला था। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर पर अधिक चोट आई थी। रामकोला क्षेत्र के टेकुआटार निवासी सेराज (35) पुत्र रियासत बकरी का व्यवसाय करता है। सोमवार रात करीब 11 बजे युवक तमकुहीराज से कसया की ओर बाइक से जा रहा था। अभी वह फाजिलनगर ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसमें उसकी माैत हो गई।￿
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें