फाजिलनगर। हाईवे स्थित फाजिलनगर ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात रात तमकुहीराज से कसया की तरफ जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक अकेला था। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर पर अधिक चोट आई थी। रामकोला क्षेत्र के टेकुआटार निवासी सेराज (35) पुत्र रियासत बकरी का व्यवसाय करता है। सोमवार रात करीब 11 बजे युवक तमकुहीराज से कसया की ओर बाइक से जा रहा था। अभी वह फाजिलनगर ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसमें उसकी माैत हो गई।