फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Fri, 06 Jun 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। घुघली से अपनी बहन के यहां से घर लौट रहा युवक विशुनपुरा के पास बुधवार रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप घायल हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा निवासी संदीप (30) बुधवार रात करीब नौ बजे अपनी बहन के यहां घुघली गया था। वहां से देर रात बाइक से घर लौट रहा था। वह जैसे ही गांव विशुनपुरा के पास पहुंचा तभी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घायल अवस्था में संदीप को तुर्कहा सीएचसी लाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें