बाइक की चपेट से साइकिल सवार घायल
पटहेरवा (कुशीनगर)। पटहेरिया चौराहे पर शनिवार की शाम करीब पांच बजे सड़क पार करते समय साइकिल सवार एक बाइक की चपेट में आ गया। इससे बाइक और साइकिल सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौजूद लोगों ने चौराहे पर एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी छोटेलाल कुशवाहा (30) साइकिल से बाजार जा रहे थे। पटहेरिया चौराहे पर हाईवे सड़क पार कर रहे थे, उसी समय तमकुही की तरफ बाइक से आ रहे गोरखपुर निवासी छोटेलाल की बाइक की चपेट में आ गए। इससे दोनों लोग घायल होकर सड़क पर गिर गए। मौजूद लोगों ने स्थानीय चौराहे पर स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। संवाद