अहिरौली बाजार। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर रविवार को रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें गोरखपुर प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के सिधावल निवासी विपिन सिंह (20) और अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर माफी निवासी आर्यन कुमार (17) बाइक से जगदीशपुर बरडीहा चौराहे से घर जा रहे थे। जगदीशपुर गांव स्थित काली माता मंदिर के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गया। संवाद