पटहेरवा। थाना क्षेत्र के पटहेरिया-समउर मार्ग स्थित नारायनपुर गांव के पास शनिवार की सुबह करीब 10 बजे दूध आपूर्ति करने वाले पिकअप ने एक बाइक सवार को पीछे से ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। नारायनपुर गांव निवासी 19 वर्षीय शुभम गुप्ता बाइक से अपने दूसरे घर पर जा रहे थे। अभी वे गांव के पटहेरिया-समउर मार्ग किनारे स्थित अपने दूसरे घर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे दूध लदे पिकअप ने उन्हें ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।