फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की चपेट में आए बाइक सवार घायल

Wed, 06 Mar 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ रेलवे पश्चिमी ढाला स्थित अंडर पास पुलिया के भीतर मंगलवार को शाम करीब छह बजे एक बाइक सवार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन घायल को कसया के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर कार चालक कार वहीं छोड़ कर भाग गया। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने गई।विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोसाई पट्टी निवासी श्याम लाल मंगलवार की शाम बाइक से दुबौली बाजार गए थे।वहां से वे शाम करीब छह बजे घर जा रहे थे। चाफ रेलवे अंडर पास पुलिया के नीचे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक कर वहीं छोड़कर भाग गया। जानकारी होने पर पहुंचे श्यामलाल के परिजन उन्हें कसया के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची विशुनपुरा पुलिस ने बाइक और कर को कब्जे में लेकर थाने ले गई। इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें