कसया। सपहा मार्ग पर शनिवार को निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उन्हें सीएचसी भेजवाया। डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी राधेश्याम (45) बाइक से जा रहे थे। गांधी चौक के समीप सपहा मार्ग पर बस की चपेट में गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। संवाद
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
छितौनी। खड्डा थाने के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ साहबान निवासी खड्डा चिक टोली को गिरफ्तार किया गया है। काफी दिनों से वांछित की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई संजय प्रजापति, कांस्टेबल सत्यप्रकाश शामिल रहे। संवाद