तमकुहीराज /दाहूगंज । तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी के समीप अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया, जहां इलाज जारी है। तरया सुजान थाना क्षेत्र के बघाचौर निवासी चंदन सिंह (20) सोमवार शाम करीब छह बजे बाइक से तमकुहीराज-सिसवा नाहर मार्ग से घर लौट रहा था। इसी दौरान तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी के समीप अज्ञात बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गया।