पिपरा कनक। क्षेत्र के रज्जब पिपर गांव के पास रविवार की देर रात बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उसे इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। चौराखास थाना क्षेत्र के गांव अमवा महंथ निवासी 30 वर्षीय संजीव कुमार रविवार की देर रात बाइक से कसया से घर आ रहे थे। अभी वे रज्जक पिपरा गांव के सामने पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते उससे पहले ही मौका देखकर वाहन चालक वाहन समेत भाग गया।