तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी बाइक सवार दो युवक तेज धूप से गश खाकर सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। मौजूद लोग उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजावाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग निवासी वाकर 25) और आरिफ (20) बाइक से कही जा रहे थे। उसी दौरान तेज धूप के कारण गश खाकर सड़क पर गिर गए। इससे उन्हें गंभीर चोट लग गई। मौजूद लोगों ने घायल दोनों युवकों को सीएचसी तमकुहीराज भेजावाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद