फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टक्कर मारने के बाद गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मौत

Fri, 21 Jun 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी/दुदही। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के दुदही-बरवापट्टी मार्ग पर बुधवार की रात करीब 10 बजे बरवापट्टी के समीप बाइक सवार युवक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी निवासी बृजकिशोर (20) पुत्र खजांति प्रसाद बुधवार को बाइक से अमवाखास टोला बरवापट्टी में रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान बरवापट्टी थाने के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और एक साइकिल में टक्कर मारते हुए बाइक लेकर बृजकिशोर गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने रिश्तेदार के घर सूचना दी। इसके बाद रिश्तेदार मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे। युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पाकर बृहस्पतिवार की सुबह पहुंची बरवापट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें